Bihar Politics : प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही बिफर पड़े नीतीश कुमार, बोले उस आदमी का नाम क्यों लेते हैं ?

प्रशांत किशोर भले ही दावा कर रहे हों कि नीतीश कुमार आगे फिर भाजपा के साथ जा सकते हैं लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो जीवन भर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फिर से एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। इन बयानों पर जब नीतीश कुमार फिर से एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। इन बयानों पर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके मतलब प्रशांत किशोर के बारे में सवाल मत पूछिए, वह कुछ बोलते भी रहते हैं।

एक एजेंसी बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आप कृपा करके मुझसे उनके मतलब प्रशांत किशोर के बारे में मत पूछिए। उस आदमी का नाम क्यों लेते हैं, वो ऐसे ही बोलता रहता है। अपनी पब्लिसिटी के लिए रोज बोलता रहता है। किसी जमाने में हम उसे बहुत मानते थे और अभी उसका मन करता है बोलने का तो बोलते रहे। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि वो युवा है कुछ भी बोलता है। उसका जिक्र मत कीजिए। कुछ लोगों की मैंने इज्जत की लेकिन मेरा अपमान हुआ है। छोड़िए इन सब बातों को।

क्या कहा था कि प्रशांत किशोर ने

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवा को दावा किया था कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार अभी भी भाजपा के संपर्क में बने हुए हैं और अगर स्थिति की मांग हुई तो वह एनडीए के साथ जा सकते हैं। इसी से जुड़े सवाल पर नीतीश कुमार से जब सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उस आदमी का नाम मत लीजिए और उस पर न ही मुझसे कोई सवाल कीजिए। वो युवा हंै कुछ बोलते रहते हैं।
प्रशांत किशोर भले ही दावा कर रहे हों कि नीतीश कुमार आगे फिर भाजपा में के साथ जा सकते हैं लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो जीवनभर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने बीजेपी का नाम लिये बिना ही इशारों में कहा था कि जीवन भर कभी उनकी लोगों के साथ नही जाएंगे। उन्होंने कह कि वो जहां हैं वहीं से बिहार और

देश की तरक्की के लिए करेंगे काम

दरअसल प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज यात्रा पर हैं। इसके साथ ही अपनी यात्रा में वह जदयू पर भी निशाना साधते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि बिहार में किसानों को गरीब बना दिया गया।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?