बिहार पैक्स चुनाव 2024: कैमूर में वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम जोड़े, किसानों के हटाए

 कैमूर। बिहार में पैक्स चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर पैक्स में सदस्य बनाने में पैक्स अध्यक्ष को कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आरोप है कि अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर भारी गड़बड़ी कर रहे हैं। आरोप है कि जिनकी उम्र 18 वर्ष भी नहीं हुए हैं, उनका नाम जोड़ा जा रहा है। लड़कियों का नाम भी जोड़ा जा रहा है, जिसका खेती और पैक्स से दूर तक रिश्ता नहीं है।
ताजा मामला रामपुर प्रखण्ड के रूइया और जलालपुर पंचायत से आया है। कई किसानों ने जिला समाहरणालय पहुंचकर डीएम को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता विभाग के मिली भगत से पैक्स में नाम जोड़ा गया जो गलत है।
वहीं जो पैक्स में पहले से नाम दर्ज हैं। जो किसान पैक्स चुनाव में वोट देते आ रहे हैं उनका नाम सूची से हटा दिया गया। इसको लेकर किसान मोर्चा भी विरोध कर रहा है। किसान प्रमोद बिंद बब्लू शर्मा अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पैक्स अपना वोट बढ़ाने के लिए अपने परिवार और नाबालिग लड़के लड़कियों का नाम जोड़ दिए और पहले से सूची में दर्ज नाम को काट दिए। किसानों ने डीएम को आवेदन देकर गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
पैक्स चुनाव अगले महीने होने वाला है, जिसको लेकर जिले के पैक्स अध्यक्ष हर हथकंडा अपना रहे हैं, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो। ताजा मामला रामपुर प्रखण्ड के रूइया और जलालपुर पंचायत का है, जहां वोट बढ़ाने के लिए नाबालिग लड़के लड़कियों का नाम जोड़ा गया तो, वहीं पहले से पैक्स सदस्य बने किसानों का नाम हटाया गया।
जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत शशि ने बताया कि मामले की जांच करवाया जाएगा। जो पैक्स अध्यक्ष सूची दिए हैं उसका प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी की ओर से जांच किया जाता है तब नाम जोड़ा जाता है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?