Bihar News : अंग्रेजी में बोल रहा था अधिकारी, नीतीश कुमार ने बीच में रोक लगा दी फटकार, बोले-ई बिहार है

मंगलवार को पटना में किसान समागम कार्यक्रम में व्याख्यान देर रहे अधिकारी ने अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल कर दिया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसमें वे एक अधिकारी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्याख्यान दे रहे अधिकारी को फटकार लगाई और साथ ही ठीक से बोलने की नसीहद भी दी। यह वीडियो मंगलवार को पटना में किसान समागम कार्यक्रम का है। इस दौरान कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे अधिकारी ने अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।

अधिकारी पर भड़के मुख्यमंत्री, लगाई क्लास

पटना के बापू सभागार में किसान समागम के दौरान अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी कृषि में सुधार और किसानों के हित के लिए सुझाव दे रहे थे। इस दौरान जब अधिकारी ने अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल किया तो मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भडक गये। उन्होंने कहा कि अपने देश की भाषा हिंदी बोलते हुए शर्म आ रही है आप लोगों को। आपको खेती पर सुझाव देने के लिए बुलाया गया है ना जी।

अपने राज्य में भाषा में बोलिए : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खेती तो आम आदमी ही न करता है। उन्होंने कहा कि ई भारत है न जी, ई बिहार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जरा बोलिए ठीक से। इसके बाद अधिकारी ने मुख्यमंत्री से माफी मांगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, बोल ठीक रहे हैं, बोलिए लेकिन जरा अपने राज्य की भाषा में बोलिए न। आपको बुलाया गया है खेती पर सुझाव देने के लिए तो आधा अंग्रेजी बोल रहे हैं। आप हर चीज में शुरू कर रहे ये ठीक नहीं है।

लोग मोबाइल में देखकर नया-नया शब्द बोल रहे हैं लोग : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से मुखातिब होते हुए कहा, आजकल कय हो गाय है कि जबसे कोरोना आया है, लोग मोबाइल में देख रहे हैं और नया-नया शब्द बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी भाषा हिन्दू को भूलते जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, एक बात जान लीजिए, अब मुश्किल है कि १०० साल भी हम लोग धरती पर रहें, जिसको अंग्रेजी में बोलना है वह अंग्रेजी में बोले, जिसको हिन्दी में बोलना है वह हिन्दी अलग बोले। स्थानीय भाषा में अलग ढंग से बोले, सबको घुसा देगा अंग्रेजी में ही, क्या मतलब है जी, दुनियाभर की एक ही भाषा है। अंग्रेजी जो राज किया था हिन्दुस्तान पर। इसलिए इन बातों पर ध्यान दीजिए, यह मेरा सुझाव है। मानिए तो ठीक है, मत मानिये तो जो मन करे वह कीजिए। हम जब तक हैं तब तक आप के हित में काम करते रहेंगे। इसके बाद अधिकारी ने मुख्यमंत्री से माफी मांगी और हिन्दी में अपना व्याख्यान दिया। इस कर्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ढाई घंटे देरी से पहुंचे।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?