Bihar News : मकर संक्रांति पर देखने को मिले नीतीश के तेवर, 18 को होगा खेला!

पशुपति पारस के दही चूड़ा भोज में मिल सकते हैं लालू और नीतीश 

चिराग के दही चूड़ा भोज में नीतीश ने स्पष्ट कर दिया रुख 

नीतीश के बिना चिराग पासवान से मिले चले जाने के मायने ?

आरजेडी ने मकर संक्रांति पर चल दिया बड़ा दांव 

अपने क्षेत्र में दही चूड़ा का कार्यक्रम कर रहे आरजेडी के विधायक 

18 को मिल सकते हैं लालू,नीतीश और राहुल गांधी 

चरण सिंह 
नई दिल्ली/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति पर आख़िरकार अपने तेवर दिखा ही दिए हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए की एकजुटता के लिए दही चूड़ा का जो कार्यक्रम रखा था, उसमें नीतीश कुमार ने एकजुटकता न होने का बड़ा संदेश दे दिया। नीतीश कुमार मंगलवार को सुबह ही पहुंच गए और दही चूड़ा खाये बिना और चिराग पासवान से मिले बिना ही चले गए। दरअसल जानकारी यह मिल रही है कि नीतीश कुमार को 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचना था पर वह सुबह ही वहां पहुंच गए और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पांच मिनट रुककर चले गए।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या नीतीश कुमार के आवास से कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी चिराग पासवान को नहीं दी गई थी ? क्या खुद नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी नहीं देने दी ? क्योंकि इस कार्यक्रम में चिराग पासवान के अलावा दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों से उनकी मुलाकात होनी थी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अपनी नाराजगी जारी रखना चाहते हैं। दरअसल यह माना जा रहा था कि नीतीश कुमार मकर संक्रांति पर ऐसा कुछ संकेत देंगे कि बिहार में बड़ा खेला होने जा रहा है।
उधर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा भोज को विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया। एक ओर जहां आरजेडी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए दही चूड़ा भोज का कार्यक्रम पटना में रखा वहीं अपने विधायकों से अपने अपने क्षेत्र में दही चूड़ा भोज रखने के निर्देश दे रखे थे। आरजेडी के विधायकों ने लोगों के बीच में दही चूड़ा भोज का कार्यक्रम किया। कहन गलत न होगा कि मकर संक्रांति का बिहार में राजनीतिकरण हो गया है।  डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एक दिन पहले ही बिना पूजा के दही चूड़ा भोज रखना इसका जीता जागता उदाहरण है।
अब कल यानि कि 15 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भी दही चूड़ा भोज रखा है। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल मो. आरिफ खान, आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएमतेजस्वी यादव को भी न्योता दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पशुपति पारस के इस भोज कार्यक्रम में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की मुलाकात होगी। क्या बात होगी वह भी सियासत को आगे बढ़ाने वाली होगी।
दरअसल सुख समृद्धि के नाम से जाने जाना वाला मकर संक्रांति त्यौहार बिहार में पूरी तरह से सियासत से सराबोर हो गया है। बिहार की राजनीति में समीकरण साधने और वोटबैंक के लिए कार्यक्रम करते हैं। चिराग पासवान ने दही चूड़ा का कार्यक्रम एनडीए की एकता के लिए किया तो राजद ने विशुद्ध रूप से वोटबैंक के लिए यह कार्यक्रम रखा। विजय सिन्हा ने तो मकर संक्राति से एक दिन पहले बिना पूजा के ही दही चूड़ा भोज का कार्यक्रम रख दिया था।
  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!