बिहार: कोर्ट से लौट रहा था मुंशी, बीच रास्ते अपहरण

 मारपीट कर कराया पकड़ौआ विवाह,  पुलिस में हड़कंप

 पटना/नालन्दा। बिहार के नालंदा जिले से एक पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। मामला रहुई थाना इलाके के जगनंदनपुर गांव का है। यहां सोमवार को एक युवक का पकड़ौआ विवाह कर दिया गया। युवक ने जब शादी से इनकार किया तो दुल्हन के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवक के परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांज कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र लवकुश बिहारशरीफ कोर्ट में एक वकील के यहां निजी मुंशी का काम करता है। यहां से काम कर लवकुश घर लौट रहा था। इस दौरान भंडारी गांव के समीप कुछ लोगों ने जबरन उसे अगवा कर लिया और जगनंदनपुर गांव ले गए, जहां लवकुश की जबरन शादी करवा दी।
काफी देर बाद जब युवक अपने घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन की। इसी दौरान बेटे के अगवा किए जाने की बात पता चली। इसके बाद युवक के पिता सुरेंद्र यादव ने थाना में लिखित शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस जगनंदनपुर गांव पहुंचकर युवक को छुड़ाकर अपने साथ थाना लाई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। युवती के परिवार वालों का कहना है कि वह लड़की से मिलने के लिए गांव आया था। दोनों को एक साथ देख परिवार वालों ने शादी कर दी। युवक के बयान के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप