Bihar : आज से शुरू हो रहा जमीन का सर्वे, मांगे जाएंगे दस्तावेज

 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन की होगी सुविधा

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार के गांवों में जमीन सर्वेक्षण शुरू हो गई है। बिहार सरकार राज्य के सभी 534 अंचलों के 45 हजार 862 गांवों में भूमि का विशेष सर्वेक्षण करा रही है। यह शायद पहली बार होगा कि इतनी व्यापक मात्रा में जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि असली मालिक कौन हैं। इस सर्वेक्षण के दौरान सरकारी जमीनों को भी जब्त किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान आम लोगों को कई दस्तावेज दिखाने होंगे जो यह साबित करेंगे कि उनकी दावा की गई जमीन पर असली मालिकाना हक है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि सर्वेक्षण के दौरान जमीन का मालिकाना हक साबित करने के लिए खतियान, मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड समेत किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। कई लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि जमीन उनके पिता या दादा के नाम पर है, लेकिन अब उनके पूर्वजों का निधन हो चुका है। राज्य में कई किसान ऐसे हैं जिनके पास जमीन तो है लेकिन जमाबंदी मृतक हो चुकी है। यानी जमीन उनके पिता या दादा के नाम पर है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन नाम अब भी चल रहा है। विभाग ने कहा है कि ऐसी स्थिति में मृतक जमाबंदी के वंशजों का नाम मूल जमाबंदी में जोड़कर उनके नाम से खाता खोला जाएगा, ताकि जमीन की मापी में कोई समस्या न हो। इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत भूमि सर्वेक्षण के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। दोनों ही मामलों में आपको निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे अगर जमीन पिता या दादा की है, तो उनकी मृत्यु तिथि या मृत्यु प्रमाण पत्र जमाबंदी नंबर और भू-राजस्व रसीद नंबर।अगर उपलब्ध हो तो खतियान की कॉपी।दावा की गई जमीन के दस्तावेज। मृतक के वारिस से संबंधित प्रमाण पत्र आवेदक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी। मतदाता पहचान पत्र की फोटोकॉपी। अगर कोर्ट ने आपकी जमीन के संबंध में कोई फैसला दिया है तो कोर्ट के आदेश से संबंधित दस्तावेज स्वघोषणा पत्र (अपनी जमीन के बारे में सही जानकारी देने के लिए आपको स्वघोषणा पत्र तैयार रखना होगा।
खाता, खतियान या पुराना नक्शा
भूमि सर्वेक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि मंगलवार 20 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हजारों कर्मियों की नियुक्ति की गई है। विभिन्न जिलों के सभी राजस्व गांवों में भूमि सर्वेक्षण के लिए कैंप लगाए जाएंगे। आप वहां जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप घर से बाहर हैं या किसी अन्य कारण से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं। या फिर अपने मोबाइल पर बिहार सर्वेक्षण ट्रैकर ऐप डाउनलोड करें।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’