कुल्हाड़ी से काट कर युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेमी गिरफ्तार

 संवाददाता। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित गुरमिया गांव में नानी के घर रह रही एक युवती की घर के दरवाजे पर कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। इस हत्याकांड का मोतिहारी पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतका के प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार प्रेमी ने हत्या में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर लिया है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 14 अगस्त को सूचना मिली कि एक युवती का उसी के घर में कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी के बाद हत्या के बाद मामले की जांच की गई। इस दौरान मृतका के नानी और छोटी बहन ने उसके प्रेमी चुनचुन राम पर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं जब घटना का जांच शुरू किया तो चुनचुन घर पर ही था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो उसने इनकार करते हुए कहां कि उसने हत्या नहीं किया है।जब पूजा के नानी के मोबाइल का जांच की गई तो पता चला की उसे एक अज्ञात नंबर से दो मैसेज आया था आज तुम्हारा फोटो वीडियो फेसबुक पर वायरल कर देंगे। उस नम्बर की तहकीकात शुरू की तो वह नम्बर चुनचुन के दोस्त शंकर का निकला। मामले में जब शंकर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मैसेज चुनचुन ने किया था।पूछताछ के दौरान ही आरोपी चुनचुन के पैर में परे चप्पल के सोल को जब पुलिस ने देखा तो पूजा के घर में लगे पोछा उसकी सोल में लगा था। जब उसका फोटो से इसका मिलान किया गया तो दोनों एक जैसा था। फिर खुद को फंसता देख उसने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया।
चुनचुन ने बताया कि हम दोनों पिछले डेढ़ साल से आपस में बातचीत करते थे। इसी बीच हम दोनों ने एक साल पहले शादी कर ली, फिर भी हम लोग बात कर रहे थे। जिसकी जानकारी दिन पहले मेरी पत्नी को लग गई, फिर मेरी पत्नी और पूजा के बीच झगड़ा हो गया था। फिर उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया।जिसके बाद मैने उससे काफी बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह बात करने को तैयार नहीं थी। जिस पर मैंने गुस्से में आकर अपने दोस्त के नंबर से घटना के दिन उसे मैसेज किया था। जिसके बाद उसने मेरा नम्बर ब्लैक लिस्ट से हटा दिया, फिर हम दोनों घटना से पहले चार बार बात किया। फिर उसने कहा मैं पुलिस के पास जा रहा हूं।इस बात से हम डर गए, फिर उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद वह जैसे ही अपनी नानी घर से पास में एक शादी में गई, मै उसके घर में घुस गया। फिर उसके फोन ढूंढ़ने लगा, ताकि वह मैसेज डिलीट कर दें। लेकिन उसके मोबाइल को उसकी नानी लेकर चली गई थी।फिर वह अचानक घर पहुंच गई और चिल्लाने लगी, तो मै और डर गया। मैने पहले उसका मुंह दबा दिया, इस बीच उसने लात में मेरे प्राइवेट पार्ट पर मार दिया, जिससे मुझे गुस्सा आ गया। फिर मैने पास में कुल्हाड़ी उस पर चला दिया, जो उसके गर्दन पर लगी और उसकी वहीं मौत हो गई।फिर मैं पीछे के रास्ते से भाग कर घर आ गया, इसी दौरान बारिश की वजह से मेरे चप्पल का निशान बन गया। हम पर कोई शक न करें इसलिए मैं घर पर ही था, मुझे पूरा विश्वास था कि पुलिस हम तक नहीं पहुंच सकती है। निशानदेही पर हत्या के समय पहना हुआ कपड़ा बरामद हुआ। पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पूजा के नानी और बहन ने चुनचुन पर ही आरोप लगा रही थी। लेकिन कोई सुबूत नहीं मिल रहा था, मृतका के परिजन के आरोप पर चुनचुन को उठा लाया था। लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिल रहा था, अगर चप्पल के दाग का फोटो नहीं लिया होता, और वह वही चप्पल पहन कर नहीं पकड़ता होता तो उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

    • By TN15
    • November 23, 2026
    13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह

    • By TN15
    • November 23, 2026
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी