बिहार: सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट बैन, ड्रेस कोड लागू

 रील्स-डांस वीडियो पर रोक

 पटना। बिहार के सरकारी स्कूलों में अब टीचर जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इसके साथ ही स्कूल में रील्स बनाना, डांस और डीजे के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर भी रोक लगा दी गई है।
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि स्कूलों की गतिविधियों में शालीनता प्रकट करने और मर्यादित व्यवहार करने के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन यह देखा जा रहा है कि विद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तैनात शिक्षक- कर्मचारी कार्यालय संस्कृति के विरुद्ध अनौपचारिक परिधान (जैसे- जींस-टीशर्ट) में आ रहे हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया (फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि) और अन्य माध्यमों से डांस, डीजे, डिस्को और अन्य निम्न स्तर की गतिविधियां विद्यालय परिसर में संचालित होते हुए पाया गया है। इस पर रोक लगाने के लिए अब शिक्षा विभाग की ओर से सख्त कदम उठाने के साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
हालांकि इससे पहले भी शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शालीनता और मर्यादा बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए थे। लेकिन, इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा था। शिक्षा विभाग के इस नए आदेश से साफ है कि सरकार स्कूलों में अनुशासन को लेकर सख्त है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    • By TN15
    • September 2, 2026
    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?

    • By TN15
    • September 2, 2026
    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?