क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो में बिहार राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे

राम नरेश

पटना। बिहार देश के कुल साख जमा अनुपात यानी क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो के मामले में फिसड्डी है। जिस रेशियो में सीडीआर की बढ़ोतरी हो रही है उस रफ्तार में बढ़ने पर बिहार को 10 साल विकसित राज्यों की बराबरी करने में लगेंगे।

 

देश में राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों का सीडी रेशियो 86.57% है। बिहार के अधिकांश जिलों में सीडी रेशियो अभी भी 50% से कम है। पटना जिले का साख जमा अनुपात 48.21% है। जबकि कई राज्यों के सीडी रेशियो को देखें तो बिहार से दोगुना से भी अधिक है। यह स्थिति तब है जब नीतीश कुमार पिछले 17- 18 सालों से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।

एक तरफ बिहार का ग्रोथ भी डबल डिजिट में है। दूसरी तरफ केंद्र और बिहार में डबल इंजन की सरकार है। विशेषज्ञ कह रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण बिहार में उद्योग धंधे का कम होना है। एमएसएमई पर बिहार में फोकस करना होगा और तभी सीडी रेशियो बढ़ेगा। साथ ही बैंकों को अभी और रवैया बिहार के प्रति बदलने की जरूरत है। जबकि दक्षिण और पश्चिम के राज्यों का बैंकों का साख जमा अनुपात 100% से भी अधिक है।

आंध्र प्रदेश का साख जमा अनुपात 157 प्रतिशत, तेलंगाना के 126 प्रतिशत, तमिलनाडु का 144 प्रतिशत, महाराष्ट्र का 101% एक उदाहरण है। जबकि राष्ट्रीय औसत 86% से अधिक है, लेकिन बिहार का ओवरऑल 58.71% है। इसमें से कुछ ही जिलों की स्थिति बेहतर है। अधिकांश जिले का सीडी रेशियो 50% से कम ही है।
बिहार में सबसे अधिक सीडी रेशियो वाला जिला पूर्णिया है, जहां 93.25 प्रतिशत है।

इसके बाद अररिया 88.37% है. पूर्वी चंपारण 79.15% है और वैशाली 78.97% है कुल मिलाकर देखें तो सीमांचल का इलाका सीडी रेशियो में बेहतर है। और यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि सीमांचल का इलाका सबसे गरीब और पिछड़ा इलाका के रूप में जाना जाता साल लगेगा ।

पिछले दो-तीन सालों में सीडीआर में बढ़ोतरी जरूर हुई है. 2021-22 में 52.96% था, 2022-23 में यह बढ़कर 55.64% हो गया। 2023 में यह 58.71% हुआ है. यानी कि हर साल 3% के करीब बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि यही रफ्तार रहे तो राष्ट्रीय औसत पर पहुंचने में भी 10 साल बिहार को और लग जाएगा। विकसित राज्यों के बराबर पहुंचने में 15 से 20 साल लगेगा ।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी