बिहार के जमुई में बनेगा विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस देश का दूसरा बर्ड म्यूजियम

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के जमुई में विश्वस्तरीय बर्ड म्यूजियम बनने जा रहा है। जो बिहार का पहला और देश का दूसरा बर्ड म्यूजियम होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बर्ड म्यूजियम लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसका निर्माण बेंबोर्न स्थित हाईटेक बर्ड म्यूजियम की तर्ज पर कराया जाएगा। ये पक्षी प्रेमियों के लिए खास होगा। जहां वे आकर अपना रिसर्च और पक्षियों के बारे में जानकारी जुटा सकेंगे।

जमुई जिले के झाझा प्रखंड में स्थित नागी अंतर्राष्ट्रीय पक्षी आश्रयणी के समीप वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से हाईटेक पक्षी संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस बर्ड म्यूजियम का निर्माण बेंबोर्न स्थित हाईटेक बर्ड म्यूजियम की तर्ज पर कराया जाएगा। यह पूर्णरूपेण आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

इसका निर्माण 12 एकड़ में डेढ़ करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसके निर्माण में सभी आधुनिक संसाधनों का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में पूरे विश्व में पाए जाने वाले 1300 प्रकार के सभी प्रजाति के पक्षियों के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पर्यटकों को चित्र और वीडियो फिल्म के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी । पक्षियों के पर्यावरण को संतुलित रखने के योगदान के बारे में भी बताया जाएगा।

म्यूजियम में पक्षियों के प्रवास काल, प्रजनन काल, अंडों के आकार, वापस लौटने के समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पक्षियों के आवाज को भी सुनने की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आसपास के लोगों पक्षियों का संरक्षण सही तरीके से करने और उनके महत्व के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। बर्ड म्यूजियम में पर्यटकों को जानकारी देने के लिए वन कर्मियों के साथ-साथ बर्ड्स गाइड को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां सभी प्रकार की व्यवस्था की जाएगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग