लुप्त हो रहे संगीत घरानों को संरक्षित करेगी बिहार सरकार : विजय सिन्हा

राम नरेश

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम और संस्कृति मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को राज्य की लुप्त हो रही पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करने के लिए निर्देश दिए हैं। सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के संगीत घराने को पुनर्जीवित करने के साथ कलाकारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पोर्टल बनाएं। साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा योजना को धरातल पर लाने में तेजी लाएं।

बिहार के कला संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि स्थानीय व राज्य के कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करें। विलुप्त हो रहे संगीत घराने को पुनर्जीवित करने के साथ कलाकारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पोर्टल बनाएं।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आवंटन में पारदर्शी मानदंड हो। गुरु शिष्य परंपरा योजना को धरातल पर लाने, कलाकारों की सूची बनाकर उनका वर्गीकरण कर कार्य में तेजी लाएं।
सिन्हा ने निर्देश दिया कि विलुप्त हो रहे पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को न्यूनतम शुल्क पर आडियो-वीडियो स्टूडियो की व्यवस्था हो। प्रदेश में प्रेक्षागृहों की संख्या में भी वृद्धि की जाए।

विजय सिन्हा ने हिंदी के समान मगही, मैथिली, भोजपुरी, अंगिका व बज्जिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में गीत रचना को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देश दिए। क्षेत्रीय भाषा में गीत संगीत की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को योजना का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया