बिहार में 12 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी : नीतीश

अभिजीत पाण्डेय

पटना । पटना के गांधी मैदान में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीपीएससी के जरिए दो लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सक्षमता परीक्षा पास कर एक लाख 80 हजार शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। दो लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, स‌द्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर नीतीश ने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित रखना उनकी प्राथमिकता में है। नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जेपी गंगा पथ का विस्तार किया जाएगा और बिहार विधान सभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान से बिहार के युवाओं से बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने चुनाव से पहले 34 लाख रोजगार की बात कह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2022 में हमने 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। इसमें में अब तक पांच लाख 16 हजार नौकरियां दी जा चुकी है। अब अगले साल चुनाव से पहले बिहार सरकार 10 की जगह 12 लाख नौकरी देगी। इसी तरह हमने 10 लाख रोजगार की भी बात कही थी। पिछले चार साल में 24 लाख रोजगार दिया जा चुका है। अब और इसे बढ़ाकर 10 लाख देने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह हम चुनाव से पहले 34 लाख रोजगार देने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लड़कियों की शिक्षा, पुलिस बल में महिलाओं की नियुक्ति, शिक्षकों की नियुक्ति पर भी चर्चा की। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे ढंग से हो, इसके लिए निर्णय लिया गया कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी तरीके से हो। बीपीएससी के जरिए दो लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सक्षमता परीक्षा पास कर एक लाख 80 हजार शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। दो लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।

बिहार की राजधानी पटना में 14वीं बार झंडोत्तोलन करते हुए नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ का विस्तार आरा के वीर कुंवर सिंह पुल तक किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इसका विस्तार मोकामा के राजेंद्र पुल तक किया जाएगा। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में सड़कों एवं पुल पुलियों का निर्माण बड़ी संख्या में कराये जा रहे हैं। जेपी गंगा पथ दीदारगंज तक जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2005 से हम लोगों को काम करने का मौका मिला तब से काम कर रहे हैं। जबसे हमने बिहार में काम शुरू किया तब उस वक्त पुलिस की संख्या कम थी। लेकिन हमारे कार्यकाल में जो काम हुआ उसे आज 1 लाख 20 हजार से अधिक पुलिस की संख्या हो गई। राज्य में पुलिस की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। अगले साल तक पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों की बहाली हो जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 से जब से हमे शासन का मौका मिला राज्य में कानून का राज है। सरकार के द्वारा अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था सुधारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम हो रहा है। 2005 से पहले राज्य में स्वास्थ्य केंद्र की कमी थी और स्थिति बहुत ही खराब थी। लेकिन जब हमें साल 2005 के बाद काम करने का मौका मिला तो हमने स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में काम किया। साल 2005 के बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई। राज्य में मरीजों की संख्या कम हुआ करती थी क्योंकि उस समय सरकारी अस्पतालों में दवा का अभाव था। लेकिन जब हम लोगों ने सत्ता संभाली तब अस्पतालों में दवा उपलब्ध करवाई। मेडिकल कॉलेज की संख्या आज कई गुना बढ़ी है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस