पटना मेट्रो परिचालन को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

पटना। राजधानी पटना में लंबे समय से मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है और अक्सर खबरें आती है कि राजधानी पटना में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो परिचालन शुरू हो जायेगा। अब मेट्रो परिचालन पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि पटना में आगामी 15 अगस्त से मेट्रो परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। सदन कार्यवाही के दौरान गुरुवार को सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में मेट्रो परिचालन के लिए 15 अगस्त का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना पर 400 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अनुपूरक बजट के तहत राज्य के विकास पर 32508.90 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। सदन में विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया गया। बता दें कि पटना में मेट्रो निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पटना में सबसे पहले पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच किया जायेगा। सरकार ने इस काम में तेजी लाने के लिए अभी हाल ही में कैबिनेट की बैठक में 115.10 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।
प्राथमिकता के आधार पर पहले फेज में शुरू किये जाने वाले एलिवेटेड मेट्रो पथ में पांच स्टेशन हैं। इस लाइन में अभी करीब आधा दर्जन पॉइंट पर स्लैब नहीं चढाया गया है जबकि मेट्रो स्टेशन निर्माण का काम भी बचा हुआ है। निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की मानें तो 75% काम पूरा कर लिया गया है जबकि बचा 25% काम तेजी से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!