बेरूआ में किसान चौपाल का आयोजन

 मुजफ्फरपुर/गायघाट। गायघाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बेरुआ के पंचायत सरकार भवन बेरुआ के सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री चंदेश्वर राय प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा नोडल कृषि समन्वय आशुतोष कुमार पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार सुनील कुमार द्वारा किया गया। मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग। फसल अवशेष प्रबंधन एवं जैविक खेती की को बढ़ावा देना। रवि मौसम में विभिन्न फसलों में लगने वाले रोग गीत व्याधि की जानकारी सूक्ष्म सिंचाई द्वीप एवं स्प्रिंकलर के उपयोग समय पर फसल की बुवाई एवं बीज उपचार की तकनीकी जानकारी किसान सलाहकार सुनील कुमार द्वारा दिया गया। मौके पर उपस्थित सभी किसानों के बीच इमारती लकड़ी के पौधे का भी वितरण किया गया। जितेंद्र सिंह सुभाष सिंह अंजनी ठाकुर दिव्यांशु चौधरी खलील अंसारी तारा नंद सिंह चंदन सिंह संतोष सिंह अजय कुवर अमरेश सिंह कन्हाई कुमार इत्यादि दर्जनों किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप