मुजफ्फरपुर नाबालिग लड़की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुआ मर्डर

 आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

 मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के चर्चित महादलित नाबालिग हत्या कांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने कहा कि नाबालिग की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी. आरोपी और मृत लड़की के बीच 1 महीने के अंदर 422 बार फोन कॉल से बात हुई थी. घटना के दिन भी पीड़ित और उसके परिजन से आरोपियों की बात हुई थी. पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय यादव को बस से भागने के दौरान अररिया से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही घटना में शामिल पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बता दें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपडा पंचायत के गोपालपुर नया टोला गांव का है. जहां बीते दिनों महादलित नाबालिग का शव गांव के ही एक पोखर के समीप से अर्द्धनग्न स्थिती में बरामद किया गया था. घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी संजय यादव के साथ उसका सहयोग करने वाले सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके थे. परिजनों ने गांव के ही रहने वाले संजय यादव पर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी बेटी को घर से अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. साथ में डिआईयू की टीम भी लगातार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद घटना के महज 6 दिनों के अंदर ही कोर्ट से आदेश निर्गत होने के बाद आरोपी संजय यादव के घर पर यूपी मॉडल की तरह बुलडोजर से कुर्की कर दिया गया. बिहार में बुलडोजर वाली कार्रवाई इसलिए किया गया की घटना को कोई भी अपराधी अंजाम देंगे तो उनको या तो एनकाउंटर का सामना करना पड़ेगा या फिर उनके घर को बुलडोजर से ढाई जाएगी.
पूरे मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग को अगवा करने के बाद दुष्कर्म नहीं किया गया बल्कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या हुई है. वहीं आरोपी और नवालिंग के बिच एक महीने में 422 बार फ़ोन पर बात करने का सबूत भी पुलिस को कॉल डिटेल से प्राप्त हुआ है. एसएसपी ने बताया कि हत्या के दिन भी रात को नाबालिग से आरोपी को बात हुई थी. जिसके बाद नाबालिग लड़की आरोपी के बताए जगह पर पहुंचीं थी. वही संजय यादव ने अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी थी. अब मुख्य आरोपी संजय यादव को अररिया जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी की गई है और मुख्य आरोपी को घर से भागने वाले एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी