सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ी खबर, नहीं लेंगे लीजेंड लीग क्रिकेट में भाग

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। शनिवार को सचिन तेंदुलकर को लेकर आई एक बड़ी खबर, लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने पुष्टि की है कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर 20 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी लीग में हिस्सा नहीं लेंगे। लीजेंड्स क्रिकेट लीग में संन्यास ले चुके खिलाड़ी ही शामिल होंगे। इसने हाल ही में ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी भारतीय टीम की घोषणा की। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री एलएलसी के आयुक्त हैं।

हालांकि, एसआरटी स्पोर्ट्स ने दावों को खारिज कर दिया और पुष्टि की है कि वह लीजेंड लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। लीग ने आयोजकों से प्रशंसकों को भ्रामक जानकारी न देने का भी अनुरोध किया।

एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने ट्विटर करके साझा किया है, “लीजेंड्स लीग क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की भागीदारी के बारे में खबर सच नहीं है। आयोजकों को क्रिकेट प्रशंसकों और अमिताभ बच्चन को गुमराह करने से बचना चाहिए।”

एलएलसी में तीन टीमें होंगी जो एक-दूसरे के साथ भिड़ती नजर आएगी। भारतीय टीम (भारत महाराजा) का प्रतिनिधित्व वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान करेंगे।

एलएलसी द्वारा एशिया टीम ‘एशिया लायंस’ की भी घोषणा की गई, जिसमें शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास, रोमेश कालूवितरण, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह सहित पूर्व पाकिस्तानी और श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!