BMC में बड़ा खेल! बीजेपी और शिंदे गुट के विधायकों को मिला भरपूर फंड, लेकिन उद्धव गुट, कांग्रेस और NCP को शून्य

Mumbai News : मुंबई में दो साल से निकाय चुनाव नहीं हुआ है। ऐसे में ये आरोप लग रहे हैं की फंड के मामले में सत्ताधारी विधायकों को विकास के लिए तो पैसे मिले हैं लेकिन विपक्षी दलों के विधायकों को एक भी रुपया नहीं मिला है। बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा में 36 विधायक हैं, जिनमें से 15 बीजेपी के, छह एकनाथ शिंदे (शिवसेना) के, नौ उद्धव गुट (शिवसेना यूबीटी) के, चार कांग्रेस के और एक-एक विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) के हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ गठबंधन शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी के 21 विधायकों में से हर एक ने दिसंबर 2023 तक धन मांगा और उसे मिला भी। इसके बिल्कुल विपरीत, आरोप है कि 15 विपक्षी विधायकों (उद्धव गुट और कांग्रेस) में से एक को भी कोई पैसा नहीं मिला है, जबकि उनमें से 11 ने फंड मांगा था. यदि धनराशि मंजूर हो जाती, तो इसका उपयोग अलग-अलग विकास कार्यों के लिए किया जाता।

दो साल से नहीं हुआ चुनाव

 

बजट के मामले में BMC देश में सबसे टॉप पर है। 4 फरवरी को बजट पेश होने के कुछ दिनों बाद 16 फरवरी, 2023 को, बीएमसी ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया कि शहर को चलाने के लिए धन का प्रबंध किया जाएगा. फरवरी 2023 के संकल्प के बाद अनुमोदन नोट में कहा गया, “विधायकों/सांसदों से उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के भीतर विभिन्न विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे के कार्यों, सौंदर्यीकरण कार्यों आदि के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए बड़ी संख्या में पत्र प्राप्त हुए हैं. इसलिए, 16 फरवरी, 2023 को प्रशासक द्वारा इस नए प्रावधान के लिए मंजूरी दी गई थी.”विपक्षी दलों के विधायकों को फंड नहीं?

इस प्रावधान के अनुसार, नागरिक निकाय ने 36 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में किए जाने वाले नागरिक कार्यों के लिए 1,260 करोड़ रुपये – 52,619 करोड़ रुपये के बीएमसी बजट का लगभग 2.5 प्रतिशत अलग रखा. प्रत्येक विधायक अधिकतम 35 करोड़ रुपये मांगने का हकदार था।  हालांकि, फरवरी 2023 और 31 दिसंबर, 2023 के बीच 10 महीनों में, नगर निगम आयुक्त और प्रशासक आईएस चहल ने बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 21 विधायकों को 500.58 करोड़ रुपये वितरित किए, जबकि आरोप है कि विपक्षी विधायकों को कुछ नहीं मिला।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?