मतदाता दिवस पर मानस भवन में मतदाता जागरूकता पर विशेष चर्चा सम्पन्न

चुनाव प्रणाली बेहद खर्चीली और अविश्वसनीय

जनता को प्रतिनिधि वापस बुलाने का अधिकार मिले

रीवा । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समता संपर्क अभियान के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न राजनीतिक- सामाजिक संगठनों एवं मतदाताओं का एक संवाद स्थानीय मानस भवन के प्रांगण में गुरुवार अपराह्न 2:00 बजे लोकतंत्र सेनानी बृहस्पति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । संपन्न विचार विमर्श में देश के लोकतंत्र के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ मतदान नहीं, विवेक सम्मत मतदान की आवश्यकता है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। चुनाव प्रणाली बेहद खर्चीली है। कोई प्रत्याशी किसी बड़े राजनीतिक दल और पूंजीपतियों के संरक्षण के बिना चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। जनता भी उसे स्वीकार नहीं कर पाती है । देखने को मिलता है कि बड़े दल और पूंजीपतियों की मदद से खराब प्रत्याशी का पड़ला भारी हो जाता है। उसके मुकाबले अच्छे भले उम्मीदवार भी चुनाव में जमानत गवां बैठते हैं। मतदाता जागरूकता अभियान में लोक प्रशिक्षण जरूरी है । यह प्रयास होना चाहिए कि लोग विवेक सम्मत मतदान करें। दारू,-मुर्गा , रूपए-पैसे ,साड़ी , कंबल और किसी भी तरह के प्रलोभन दबाव से मुक्त होकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान होना चाहिए। चुनाव में धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगना अपराधिक कृत्य है। इस पर भी कड़ाई होनी चाहिए।

नोटा को भी उम्मीदवार मानकर उसका भी प्रचार प्रसार सभी प्रत्याशियों के नकली मत पत्र में अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए। कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं की स्थिति में मतदाताओं के पास यही अंतिम विकल्प होना चाहिये। सर्वेक्षण बताता है कि बहुत सारे लोग उम्मीदवार पसंद नहीं होने के कारण मतदान करने नहीं जाते हैं। नोटा के प्रचार प्रसार से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। राजनीतिक दलों के लोग अच्छे उम्मीदवार तो नहीं दे पाते लेकिन नोटा का विरोध करते हैं , यह बात बेहद आपत्तिजनक है।

यह भारी विडंबना है कि चुनाव में जाति धर्म और पैसे के आधार पर टिकटों का बटवारा होता है। जनता को ऐसे उम्मीदवारों का बहिष्कार करना चाहिए। चर्चा के दौरान यह सवाल उठा कि आजादी के 75 साल बाद भी संसदीय लोकतंत्र में जनता को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि को वापस बुला सके। अभी हाल में भारत की संसद में सदस्यों का बड़े पैमाने पर निलंबन देश की जनता का अपमान है। देश में सन 1952 से चुनाव हो रहे हैं लेकिन मतदाता दिवस की शुरुआत 25 जनवरी 2011 से शुरू हुई। चुनाव आयोग को मतदाता जागरण का अभियान निरंतर चलाना चाहिए। मतदान के लिए जन जागरण पर जरूरी है।

जनता को चुने हुए प्रतिनिधि को वापस बुलाने का अधिकार नहीं है। संसद में विरोधी सांसद की सिर्फ सदस्यता ही नहीं छीनी जाती बल्कि उसे अगला चुनाव लड़ने से भी वंचित कर दिया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि ईवीएम की जगह पुरानी चुनाव पद्धति मतपत्र से मतदान कराना अधिक विश्वसनीय है। विकसित देशों ने भी ईवीएम को नकार दिया है। वर्तमान समय में मजबूत सुरक्षा प्रबंधन में मतपत्र पेटियों को लूटे जाने की बात कैसे संभव है? यदि मतपत्र पेटियां लूटी जा सकती हैं तो फिर ईवीएम भी लूटी जा सकती है। जब धरती में बैठकर चंद्रयान और मंगलयान को नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम को बिना लूटे ही चुनाव परिणाम की हेरा फेरी क्यों नहीं हो सकती है ? वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग को न्यायाधीश की तरह काम करना चाहिए। चुनाव परिणाम पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। चुनाव प्रणाली को जनता के लिए विश्वसनीय होना चाहिए। चुनाव आयोग का विश्वसनियता खोना , लोकतंत्र के लिए अशुभ एवं खतरनाक साबित होगा।

मतदाता दिवस पर संपन्न हुई चर्चा में प्रमुख रूप से समता संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे , लोकतंत्र सेनानी रामेश्वर सोनी, माहेश्वरी त्रिपाठी, अभय वर्मा, अशोक सिंह बुढ़वा , डॉ एल एम कुशवाहा, डॉ अमिताभ शुक्ला होशंगाबाद , जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , अरविंद त्रिपाठी , धीरेश सिंह, उदय सिंह बैस ,नारी चेतना मंच की वरिष्ठ नेत्री मीरा पटेल , नजमुननिशा , गीता महंत , नेहा त्रिपाठी ,गांधी विचार मंच के संयोजक रामेश्वर गुप्ता , अनिल सिन्हा , श्रवण प्रसाद नामदेव, उद्धव द्विवेदी , परिवर्तन पटेल , इरशाद हुसैन , भोला प्रसाद वर्मा ओंकार नाथ गुप्ता , प्रेम नाथ जायसवाल, बिहारी लाल गुर्जर आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

  • Related Posts

    पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, ‘…तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे’

    अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले…

    Continue reading
    महिलाओं को मिला किसान का दर्जा, विधानसभा से महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास

    महाराष्ट्र विधानसभा ने राज्य की महिलाओं के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    • By TN15
    • July 4, 2026
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’