दरभंगा महाराज के जेवरात चोरी के मामले में पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

 जमानत याचिका खारिज -संदेह के घेरे में पुलिस

 पटना। दरभंगा महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास बोर्ड के 108 मंदिरों के जेवरात चोरी के मामले में पटना हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपियों उदय नाथ झा और केदारनाथ मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है।यह मामला तब प्रकाश में आया जब दरभंगा राज परिवार के युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जनवरी 2024 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ट्रस्ट के मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर बैंक लॉकर से करोड़ों रुपये के जेवरात निकालकर बेच दिए।
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। इस पर युवराज ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है।इस पूरे मामले में दरभंगा पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ मिलीभगत की और उन्हें गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही छोड़ दिया। इस मामले में दरभंगा यूनिवर्सिटी पुलिस पर भी आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने में जानबूझकर कोताही बरती।
पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने 2 दिसंबर, 2024 को दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले दरभंगा की अदालत भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। अब यह मामला दोबारा दरभंगा पुलिस के पास चला गया है और पुलिस को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना होगा।
दरभंगा महाराज के कामेश्वर धार्मिक न्यास बोर्ड के बैंक लॉकर से करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक जेवर व्यवसायी के यहां से गला हुआ 1.6 किलो सोना और 33 किलो चांदी बरामद किया था, लेकिन बाद में तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया था।
पटना हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले और कोई चौंकाने वाले खुलासे होंगे? इन सवालों के जवाब आने वाले समय में मिल सकते हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे