पटना में कोहरे से गिरेगा तापमान, सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास

 रहें सावधान

 पटना। बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं है। दिन और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। गुरुवार की सुबह राज्य के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। शनिवार से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट के असर है। तापमान गिरने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। वही मौसम विभाग ने इस बदलाव को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है क्योंकि ऐसे मौसम में वायरल बुखार और ठंड लगने की समस्या आम हो जाती है जिसके कारण मौसम में बदलाव होने से बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधान रहने की आवश्यकता है। बुधवार को पटना सहित प्रदेश के 29 शहरों के न्यूनतम और 22 के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 10 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा और 29.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। एक सप्ताह के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। 27 नवंबर को अररिया का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पटना का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा बुधवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा था। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान साफ होता गया। न्यूनतम तापमान में 0.4 और अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार में यूं तो अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है लेकिन जल्द ही बिहार में ठंड बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि कटिहार, मधेपुरा, वैशाली, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, जहानाबाद, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कुछ जिलों में कोहरे का दौर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार