एईएस जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

भवेश 
मुजफ्फरपुर। जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में ए.ई.एस. जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक अपने  कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई । बैठक में आई.सी.डी.एस., जीविका, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक के सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सावधानी एवं जवाब देही से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जीविका, आईसीडीएस ,स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने स्तर से जागरूकता का कार्यक्रम जारी रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केंद्रों का स्वयं औचक निरीक्षण करने, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति की जांच करने, दवा की उपलब्धता एवं बच्चों के इलाज की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एईएस जैसे संवेदनशील मामले पर डॉक्टर बच्चों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना के साथ कार्य करें। इसके लिए सभी को जुलाई के द्वितीय सप्ताह तक अलर्ट मोड में कार्य करने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक करने तथा उस बैठक में ग्रामीण चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया तथा उनसे आवश्यक फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त करने को कहा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अवगत कराया गया कि मुजफ्फरपुर जिला में 16 मामले प्रतिवेदित है तथा सभी बच्चे इलाज के उपरांत स्वस्थ होकर सुरक्षित रूप से अपने-अपने घर वापस चले गए हैं।
 जिलाधिकारी ने शनिवार को प्रत्येक अधिकारियों को गोद लिए गए पंचायत का भ्रमण करने तथा संध्या चौपाल सह जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया । इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ए.ई.एस. का नियंत्रण कक्ष का नम्बर निम्नवत है:- 18003456629, 0621-2266055, 0621-2266056
बैठक में  सिविल सर्जन डाॅक्टर अजय कुमार, ए.ई.एस. के नोडल पदाधिकारी डाॅक्टर सतीश कुमार, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. श्रीमती चाॅदनी सिंह,  सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय अधिकारी संबद्ध थे।
  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’