मुशहरी में वृहत शिविर का आयोजन

मुजफ्फरपुर।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुशहरी प्रखंड के नरौली स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में वृहत शिविर का आयोजन किया तथा जनहित में सभी विभागों का स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया गया तथा शिकायतों का निवारण किया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ‌ हेल्थ कैंप का आयोजन कर ओपीडी में 129 रोगियों का इलाज किया गया, 80 का एक्स रे, 20 टीबी रोगियों का इलाज , 10 स्पीटून संग्रह , 80 एनसीडी स्क्रीनिंग, 11 का परिवार नियोजन परामर्श दिया गया। कुल 33 आयुष्मान कार्ड बनाये गये जिसमें 11 कार्ड वरिष्ठ नागरिकों का बनाया गया। इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर , सुगर , फाइलेरिया, परिवार नियोजन परामर्श , लेप्रोसी की जांच एवं सामान्य रोगियों को दवा वितरित किया गया तथा आवश्यक सुझाव दिया गया। इस कार्य में दो डॉक्टर द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया गया ‌। एसीएमओ डॉ चंद्रशेखर प्रसाद तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुशहरी एवं हेल्थ मैनेजर के सुपरविजन में हेल्थ कैंप का सफल आयोजन हुआ।

सप्लाई के स्टॉल पर राशन कार्ड के 236 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें नाम जोड़ने एवं नया राशन कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए। इस कार्य की मानिटरिंग जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा की गई।

‌ इस अवसर पर जीविका के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन कर जीविका दीदियों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उनकी समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया गया। इस दृष्टि से जीविका दीदियों के लिए राशन कार्ड, इंदिरा आवास, आयुष्मान कार्ड ,पशु शेड ,शौचालय, बिजली की समस्या आदि का समाधान कराया गया। कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए जिसे पर नियमानुकूल अपेक्षित कार्रवाई की गई।

मनरेगा के तहत पशु शेड के रूप में गाय शेड, बकरी शेड निर्माण के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 85 आवेदन प्राप्त हुए जिसे जांचोंपरांत भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
इंदिरा आवास योजना के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों की जांच कर योग्य लाभुकों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

श्रमिकों के निबंधन एवं लेबर कार्ड के लिए 50 आवेदन प्राप्त हुए।

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के तहत लगाए गए स्टॉल पर कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम तथा स्वयं सहायता से संबंधित प्राप्त हुए हैं।

कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर कृषि यांत्रिकीकरण, मृदा जांच एवं स्प्रिंकलिंग के लिए 11 व्यक्ति आये जिन्हें ‌ संबंधित योजनाओं से लाभ लेने हेतु प्रक्रिया एवं प्रावधान से अवगत कराया गया।

राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर कुल 20 आवेदन परिमार्जन के तथा 3 आवेदन दाखिल खारिज के प्राप्त हुए। नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई की गई।

बिजली विभाग के स्टॉल पर स्मार्ट मीटर के अधिष्ठापन एवं गड़बड़ी से संबंधित 13 आवेदन प्राप्त हुए। गड़बड़ी ‌ के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

आधार कार्ड बनाने के लिए लगे स्टाल पर 21 आधार कार्ड बनाए गए। इसमें से 11 नया आधार कार्ड बनाए गए तथा 10 बायोमैट्रिक अपडेशन किया गया।

कल्याण कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने हेतु 200 फार्म प्राप्त हुए जिसे विकास मित्रों तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया गया। इसमें 24 आवेदन पेंशन के लिए तथा 2 आवेदन ट्राइसाइकिल के लिए प्राप्त हुए। विधवा, विकलांग पेंशन के मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। इस स्टॉल पर पेंशन ,राशन कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लेबर कार्ड आदि से संबंधित आवेदन पत्रों का संधारण कर लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा किया गया।

शिविर में स्थानीय पब्लिक की उमड़ी भीड़ तथा उपयोगिता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनहित में कल भी कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’