भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद और राकेश सचान ने ली मंत्री पद की शपथ, संजय निषाद योगी की कैबिनेट में 

नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद की शपथ ग्रहण की।

द न्यूज 15 
लखनऊ। भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को योगी ने अपनी  कैबिनेट में जगह दी है। इसके अलावा अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद और राकेश सचान ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
दरअसल अनिल राजभर 2017 में भी विधायक थे और कैबिनेट मंत्री बने थे। वहीं जितिन प्रसाद कांग्रेस से भाजपा में आये हैं। इससे पहले लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत अन्य लोग मौजूद हैं। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ के पैतृक घर में जश्न का माहौल है। लोग नाच गाकर खुशी मना रहे हैं।

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए