बिजनौर के भीम सिंह को मिला विज्ञान श्री पुरस्कार 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित 

 

नई दिल्ली/ बिजनौर/नजीबाबाद। नजीबाबाद कस्बे के पास पड़ने वाले ग्राम रहमापुर के मूल निवासी IIT दिल्ली के डॉ. भीम सिंह राजपूत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। डॉ. भीम सिंह को रवा राजपूत समाज के लोग बधाइयाँ दे रहे हैं। पूर्व कुलपति डॉ. बलवंत सिंह ने भी ने फेसबुक पर पोस्ट कर भीम सिंह को बधाई दी है।

दरअसल शिक्षा के क्षेत्र में रवा राजपूत समाज में गांव लच्छीरामपुर के बलवंत सिंह राजपूत और भीम सिंह दोनों लोग अग्रणीय भूमिका निभाते रहे हैं। बलवंत सिंह जहां गढ़वाल और कुमाऊ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने वहीं भीम सिंह दिल्ली आईआईटी में वैज्ञानिक बन गए। रवा राजपूत समाज के लोग दोनों की अपनी अपनी खूबियां बताते रहते हैं। दोनों ही व्यक्ति जमीन से जुड़े रहे हैं। बलवंत सिंह ने जहां स्कूली जीवन में खेती का काम भी किया वहीं भीम सिंह के बारे में बताया जाता है जब उनके रिश्ते वाले आये थे वह बुग्गी में गन्ना भर रहे थे। इन दोनों ही महान लोगों पर समाज को गर्व है। रवा राजपूत समाज शिक्षा में अग्रणी माना जाता है।
  • Related Posts

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी