भारतीय सोशलिस्ट मंच ने अगस्त क्रांति के शहीदों को किया याद 

चोटपुर कॉलोनी में मनाई गई प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की पुण्यतिथि 

चोटपुर की समस्याओं पर भी हुई चर्चा 

नोएडा। सेक्टर 63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम भारतीय सोशलिस्ट मंच के बैनर तले किया गया। इस अवसर पर अगस्त क्रांति के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में चोटपुर कॉलोनी की समस्याओं को भी उठाया गया।

इस अवसर पर मंच के उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि ऊषा मेहता ने अपने जज पिता के विरोध में जाकर आजादी की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। जिस कांग्रेस रेडियो से प्रख्यात समाजवादी डॉ. राम मनोहर लोहिया ने देश को संबोधित किया था। उसकी स्थापना ऊषा मेहता ने ही अपने सहपाठियों के साथ मिलकर की थी।
उन्होंने कहा कि जब गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया तो गांधी जी, नेहरू, सरदार पटेल समेत बड़े कांग्रेसी गिरफ्तार कर लिए गए थे। डॉ राम मनोहर की अगुआई में समाजवादियों ने भूमिगत रहते हुए आंदोलन की अगुवाई की थी।

मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह ने कहा कि लोहिया जी अगस्त क्रांति दिवस को स्वतंत्रता दिवस से ज्यादा महत्व देते थे। उनका कहना था कि देश को क्षीण आजादी मिली तो स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त जनता की अभिव्यक्ति थी।
मंच के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि चोटपुर कॉलोनी की समस्याओं को हल करने के लिए एकजुट हो जाइए। उन्होंने चोटपुर कॉलोनी के लोगों को आश्वस्त किया भारतीय सोशलिस्ट मंच उनके संघर्ष में हर संभव सहयोग करेगा। हम लोग उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    • By TN15
    • August 21, 2026
    ‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!