भारतीय किसान यूनियन पूरन ने किया प्रदर्शन

नायब तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त

द न्यूज फिफ्टीन
किरतपुर (बिजनौर)। दलित समाज के पटटों एवं ग्राम समाज की कृषि योग्य भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ किसान मजदूर संगठन (पूरन) ने प्रदर्शन किया। संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता भोजपुर में जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती लेकर ग्राम रामपुर आशा उर्फ बेहड़ी में पहुंचे वहां पर कार्यकर्ता टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं भी बैठी थीं। शाम को नायब तहसीलदार ममता यादव प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची और उनसे वार्ता की। प्रदर्शन कारियों ने एक ज्ञापन ममता यादव को सौंपा और मांग की है कि हरियाणा निवासी पवन पुत्र राजवीर द्वारा क्षेत्र में दलित समाज के पटटों पर एंव ग्राम समाज की भूमि पर सैकड़ो बीघा कृषि योग्य भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। पवन कुमार को भूमाफिया घोषित किया जाए और पीड़ित, गरीब किसानों की जमीन कब्जा मुक्त कराकर पीड़ितों को दी जाये। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी और जिला प्रशासन द्वारा पवन कुमार को भूमाफिया घोषित करने के लिए लिखा जाएगा। आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।

मंगलवार को किसान मजदूर संगठन (पूरन)

पीड़ितों को साथ लेकर हरियाणा निवासी पवन पुत्र राजवीर सिंह के खिलाफ क्षेत्र व आसपास में सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा है। पवन ने दलित समाज के गरीब, असहाय, महिलाओं के पटटों एंव ग्राम समाज की सैंकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि हथिया रखी है।
इस संबंध में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंंपा गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में किसान मजदूर संगठन (पूरन) के जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह गहलोत, पुखराज सिंह, सत्यवीर, जितेंद्र, प्रवेश, हेमेंद्र, राकेश, वासु कुमार उर्फ परीक्षित, विपिन कुमार, पवन चौहान, दीपक राजपूत, चंचल राजपूत, विपिन कुमार, विराज सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, रवि कुमार, चानू, कुलदीप आर्य, सुशांत राजपूत, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, डा० नरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, अर्जुन सिंह, विकास कुमार के अतिरिक्त पीड़ितों में पुष्पा देवी, शोभा, सुरेश, बबीता, सुनील, शत्रुघ्न, संजीव, संगीता, नरेश, अनुज, धर्मपाल सिंह आदि रहे।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर से…

    Continue reading
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’