Bharat Yatra : राहुल गांधी ने कहा-सीता की इज्जत नहीं करते आरएसएस के लोग, केशव मौर्य और गिरिराज बोले-हमें ज्ञान न दें राम को काल्पनिक बताने वाले

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और इसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी जय सिया राम का नारा नहीं लगाती क्योंकि वह सीता की इज्जत नहीं करती। वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा आरएसएस के लोग जय सिया राम नहीं बोलते क्योंकि वो माता सीता की इज्जत नहीं करते। आरएसएस में एक भी महिला संगठन में नहीं है। मैं आरएसएस और बीजेपी के मित्रों से कहना चाहूंगा कि जय श्री राम तो बाले, लेकिन जय सिया राम और हे राम भी बोला करे।
राहुल गांधी ने कहा कि बिना सीता के राम अधूरे हैं। इसलिए हमें सीता जी के साथ जोड़कर राम का नाम लेना चाहिए, क्योंकि दोनों एक ही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने माता सीमा के लिए लड़ाई लड़ी थी और इसलिए भी हम सभी को भगवान राम के साथ माता सीता का नाम लेना चाहिए।

वहीं राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए उन्हें मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए कह दिया। केशव मौर्य ने कहा ये अच्छी बात है कि भगवान राम को काल्पनिक मानने वाले भी आज सीताराम का नारा लगा रहे हैं। मैं राहुल जी कहना चाहता हूं कि वो मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभिूम भी जाएं और जय श्री कृष्ण और राधे कृष्ण कहें।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें ज्ञान न दें। उन्हें भारत की संस्कृति को समझने में चार जन्म लगेगा। जो मुगलों से डर गया वही आज मुसलमान बना हुआ है। हम दुर्गा, सरस्वती, मां लक्ष्मी के उपासक हैं। इसलिए हमें कोई ज्ञान न दे।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने