मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर किया बीजेपी पर हमला, कहा-भाजपा ने दिल्ली को कचरे के ढेर में बदला

दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी को कचरे के ढेर में बदलने के लिए भाजपा की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को ही चुनेंगे।
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कचरे के ढेर में बदल दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को ही चुनेंगे। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा १५ साल तक एमसीडी में सत्ता में थी, जिसके कारण दिल्ली कूड़े के ढेर की राजधानी बन गई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एमसीडी में अरविंद केजरीवाल को ही चुनेंगे।

भाजपा पर लगातार आक्रामण कर रहे हैं मनीष सिसोदिया

दरअसल मनीष सिसोदिया गत कुछ दिनों से भाजपा पर कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो रहे हैं। चुनाव के पहले मनीष सिसोदिया भाजपा से सीधी टक्क्र ले रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के उप राज्यपाल और मुख्य सचिव भी भाजपा को चुनाव जिताने में मदद कर रहे हैं। उन्होने बताया कि एलजी मुख्य सचिव सीबीआई और ईडी सब मिलकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। मनीष ने आगे कहा था कि इसके बावजूद जनता आम आदमी पार्टी को ही चुनाव में जिताएगी।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार