Bharat Jodo Yatra in Delhi : राहुल गांधी ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा रोक कर दिया एंबुलेंस का रास्ता

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यॉत्रा दिल्ली पहुंच चुकी है और इसका नेतृत्व सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए दिल्ली में अपोलो अस्पताल के पास अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। एंबुलेंस को जान देने के लिए यात्रियों के साथ वह कुछ देर रुके रहे। उन्होंने साथी यात्रियों से एंबुलेंस को रास्ता देने को भी कहा।

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब आठ बजे हुई। ज्ञात हो कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार सुबह हरियाणा के बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश किया। यह यात्रा बदरपुर से शुरू हो चुकी है और २३ किमी की दूरी तय करेगी और लाल किले के पास समाप्त होगी। यात्रा आश्रम चौक, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, लाल किला और राजघाट से होकर गुजरेगी। लाल किले की ओर बढ़ने से पहले यात्रा ने आश्रम चौक पर दो घंटे का ब्रेक लिया। शनिवार सुबह जय राम रमेश, पवन खेड़ा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं को उनके साथ मार्च करते देखा गया। बाद में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पाटी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं। अक्टूबर में उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा फुट मार्च में भाग लिया था।

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दोहराया कि उनकी यात्रा का मकसद नफरत का बााजर के बीच मोहब्बत की दुकान खोलना है। उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस और बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए है। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का मकसद वास्तविक हिन्दुस्तान का प्रदर्शन करन है और यहां लोग एक दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा-आरएसएस) नफरत फैलाते हैं हम (कांग्रेस) प्यार दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा, आरएसएस) नफरत फैलाते हैं। हम प्यार (कांग्रेस) फैलाते हैं।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’