Bharat Jodo Yatra : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धंजलि देने जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बीजेपी नेताओं का हमला जारी

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में है और इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं शनिवार को राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जाएंगे। कांग्रेस नेता जय राम रमेश ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर भी श्रद्दांजलि देने जाएंगे।

इंदिरा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर भी जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल राष्ट्रपति स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक स्थल शांति वन, इंदिरा गांधी की समाधि स्थल और राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि विजय घाट भी श्रद्धांजल अर्पित करने जाएंगे।
बीजेपी ने बोला हमला
उधर भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी का हमला जारी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यात्रा पर कहा, कांग्रेस की यह यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है। उन्हें पहले परिवार की भलाई के बारे में नहीं बल्कि देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पहुंचे। उन्होंने चादर चढ़ाई जबकि दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर इलाके के दृष्टिहीन छात्रों के एक समूह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भात जोड़ो यात्रा के एक मार्ग पर एक शिविर लगाया। करीब १५-२० नेत्रहीन छात्र अपोलो अस्ताल के रास्ते पर बैनर लेकर जमा हो गये और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगा रहे थे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल