Bharat Jodo Yatar : बोले राहुल गांधी-आरएसएस ने अंग्रेजों की मदद की, सावरकर को मिल रहा था स्टाइपेंड

Bharat Jodo Yatar : कांग्रेस सांसद ने कहा-हमें चुनाव जीतने के लिए एक टीम के रूप में काम करना होगा, उन्होंने देश में नफरत और हिंसा फैलाने को राष्ट्रविरोधी कृत्य करार दिया

भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को ३१वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शनिवार को यह यात्रा तुमकुरु के मायासांद्र के शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कायर्कर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया वहीं राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के ३१वें दिन प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मैं अपना कोई विचार नहीं रखना चाहता। दोनों उम्मीदवार अपनी क्षमता से चुनाव लड़ रहे हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरएसएस और वीर सावरकर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरी समझ में आरएसएस अंग्रेजों की मदद क रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से स्टाइपेंड मिल रहा था। स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा कहीं नहीं थी। भाजपा ऐसे तथ्यों को छिपा नहीं सकती। कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम फासीवादी पार्टी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है और हम विभिन्न दृष्टिकोणों का स्वागत करते हैं। हम जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए हमें एक टीम के रूप में काम करना होगा। देश में नफरत और हिंसा फैलाना राष्ट्र विरोधी कृत्य है। हम नफरत और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ेंगे। हमारा संविधान कहता है कि भारत राज्यों का एक संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं का समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है। यही हमारे देश का स्वभाव है । कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं अभी इस पर कुछ नहीं कहना चाहता। वहीं भाजपा के रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष वाले आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा-कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों की अपनी स्थिति के साथ-साथ अपने-अपने दृष्टिकोण भी हैं। किसी को भी रिमोट कंट्रोल कहना दोनों का अपमान है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन