भागलपुर: राम जानकी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने पर हंगामा

 एहतियातन पुलिस का फ्लैग मार्च

 भागलपुर। झारखंड बॉर्डर से सटे बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने की खबर सामने आई है। इस घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सन्हौला बाजार के राम जानकी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ गया कि इलाके की सड़कें जाम हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है, ‘सन्हौला थाना अंतर्गत तालाब के पास स्थित मंदिर में दुर्गा जी, राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी और राधा-कृष्ण जी की मूर्ति का एक-एक हाथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खंडित कर दिया गया है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।’
प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘शांति समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों के सदस्यों के साथ बैठक की गई है तथा फ्लैग मार्च की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।’ इसके साथ ही भागलपुर पुलिस ने लोगों से भ्रामक खबर और अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा करने पर आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी टूट, इस नेता ने थामा BJP का दामन

    • By TN15
    • June 24, 2026
    चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी टूट, इस नेता ने थामा BJP का दामन

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  

    • By TN15
    • June 24, 2026
    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  

    ‘मुझ पर झूठे आरोप लगे, विरोधियों ने साजिश रची’, वायरल वीडियो पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘मुझ पर झूठे आरोप लगे, विरोधियों ने साजिश रची’, वायरल वीडियो पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान