वर्दी में नजर आएंगे बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मचारी, सभी सफाई कर्मचारियों को मिल रही वर्दी: गरिमा।

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण। जल्द ही बेतिया निगम के वाहन चालक भी वर्दी में दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बेतिया नगर निगम ने अपने सभी दैनिक, अनुबंधित एवं स्थायी कर्मचारियों में वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा दो हजार वर्दियां बेतिया नगर निगम ने बनवाई हैं। बेतिया नगर निगम ने रोजाना विभिन्न वार्डों के सफाई मित्रो को वर्दियां बांटने की योजना बनाई गई है। नगर निगम में काम करने वाले सभी कर्मचारी अब वर्दी पहने नजर आएंगे। इतना ही नहीं जल्द ही निगम के पुरुष एवं महिला सफाई कर्मचारी भी वर्दी में दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम की प्रथम महापौर ने अपने सभी कर्मचारियों में वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा दो हजार वर्दियां बेतिया नगर निगम ने बनवाई हैं। इन वर्दियों को नगर निगम कार्यालय स्थित सभागार में महापौर द्वारा वितरित किया जा रहा है। रोजाना विभिन्न वार्डों में वर्दियां बांटने की योजना बनाई गई है।
हरेक सफाई कर्मचारी को दो वर्दियां दी जा रही हैं। जल्द ही नगर निगम इन कर्मचारियों को दस्ताने और बूट उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू करेगा। अगले एक पखवाड़े में लगभग सभी सफाई कर्मचारियों को वर्दियां बांट दी जाएंगी। नगर निगम में इन कर्मचारियों की संख्या 1100 के करीब है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया का कहना है कि सफाई कर्मचारी बेतिया नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा से कोई इनकार नहीं कर सकता। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने जो योगदान दिया है, वो सराहनीय है। ऐसे में उनके लिए सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। निगम ने हरेक सफाई कर्मचारी को फिलहाल दो वर्दी जारी की है। विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों को बुलाकर यह वर्दियां दी जा रही हैं। महापौर ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों के कारण ही आज सभी वार्ड साफ सुथरे रहते हैं। जब लोग नींद से जाग रहे होते हैं, तब सफाई कर्मचारी वार्ड में काम में लगे होते हैं। उनकी सेवाओं को हर किसी को सैल्यूट करना चाहिए। मौके पर नगर उपायुक्त गोपाल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी