विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ मानक गुणवत्ता का अनुपालन अनिवार्य : गरिमा

ऐतिहासिक सागर पोखरा के पश्चिम दिशा में एवं शिव मंदिर के उत्तर में अवशेष कच्चा घाट पर 14.85 लाख से होगा पक्का सीढी घाट का निर्माण 

89.13 लाख लागत वाली पीसीसी सड़क, आरसीसी नाला निर्माण, चहारदिवारी एवं छठ घाट की 7 योजनाओं का महापौर ने वितरित किया कार्यादेश 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 89.13 लाख लागत वाली पीसीसी सड़क,आरसीसी नाला, छठ घाट और चहारदिवारी की कुल 7 योजनाओं का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कार्यादेश वितरित किया। इस मौके पर नगर निगम के संवेदक के साथ साइट इंचार्ज अभियंताओं को भी महापौर ने निर्देशित और संबोधित किया। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम की प्रत्येक विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ मानक गुणवत्ता का अनुपालन अनिवार्य है। इसमें कोई भी कमी रहने पर जिम्मेदारी तय कर के कार्रवाई की जायेगी। महापौर ने बताया कि इन स्वीकृत योजनाओं में सागर पोखरा के पश्चिम दिशा में सन्नी गिरी के सामने सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य 1485100/- राशि से होना है। वार्ड 43 में गदीयानी कब्रिस्तान का चहारदिवारी निर्माण कार्य राशि 1753636/- से होना निर्धारित है। वार्ड 25 में जय प्रकाश सिंह के घर से रोहित रंजन जी के घर होते हुए गोकुल प्रसाद जी के घर तक एवं रोहित रंजन जी के घर से छोटू सिंह के घर के तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य राशि 972700/-, वार्ड नं०-38 में जितेन्द्र राय के घर से एन० एच०-727 मेन रोड तक सड़क निर्माण राशि 1295000/-, वार्ड 25 में मनोज वर्मा जी के घर से अनिल कुमार वर्मा (सूर्या एजेंसी) एवं सुमन जी के घर से गोविन्द राय जी के घर होते हुए बृज किशोर राय जी के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य राशि 1353300/-, वार्ड 23 में पावर हाउस संतोषी माता मंदिर के आगे से राजन जी के घर के आगे तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य राशि 937800/- एवं वार्ड 20 में मिशनरी चैरिटी से बृज किशोर जी के घर के आगे तक नाला निर्माण कार्य राशि 1115900/- का कार्यादेश महापौर द्वारा कनीय अभियंता मनीष कुमार, सुजय सुमन और संवेदक को दिया गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!