एजुकेशन फेयर में बेतिया बना शिक्षा संवाद का केंद्र

पश्चिम चंपारण बेतिया। सुप्रिया रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित एजुकेशन फेयर में शिक्षा जगत की प्रमुख यूनिवर्सिटियों और सैकड़ों छात्रों के बीच ज्ञानवर्धक व सकारात्मक संवाद देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा, विभिन्न कोर्स विकल्पों और कैरियर की दिशा में सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर अमिटी यूनिवर्सिटी से चंद्रकांत, ए पी जे सत्या यूनिवर्सिटी से आदित्य, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की अकादमिक काउंसलर, आर्का जैन यूनिवर्सिटी सहित कई नामी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। इस आयोजन की मुख्य भूमिका एक्रीडियेशन सॉल्यूशन ने निभाई जो शिक्षा, उत्कृष्टता एवं छात्रों के सहयोग के लिए उभरती अग्रणी संस्था है। आयोजन टीम का नेतृत्व जयंत डडलानी, अखिलेश राय, धनंजय शर्मा और तनवीर ने किया। उनके समन्वय और प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन चार सौ से छः सौ छात्रों ने भाग लिया। वही एक्रीडियेशन सॉल्यूशन संस्था के बिहार रीजन हेड अखिलेश राय ने कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर हैं और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान धनंजय शर्मा ने कहा कि एक्रीडियेशन सॉल्यूशन संस्था इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को सही दिशा दिखाने और उनकी शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रयासरत है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप