पश्चिम चंपारण बेतिया। सुप्रिया रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित एजुकेशन फेयर में शिक्षा जगत की प्रमुख यूनिवर्सिटियों और सैकड़ों छात्रों के बीच ज्ञानवर्धक व सकारात्मक संवाद देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा, विभिन्न कोर्स विकल्पों और कैरियर की दिशा में सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर अमिटी यूनिवर्सिटी से चंद्रकांत, ए पी जे सत्या यूनिवर्सिटी से आदित्य, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की अकादमिक काउंसलर, आर्का जैन यूनिवर्सिटी सहित कई नामी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। इस आयोजन की मुख्य भूमिका एक्रीडियेशन सॉल्यूशन ने निभाई जो शिक्षा, उत्कृष्टता एवं छात्रों के सहयोग के लिए उभरती अग्रणी संस्था है। आयोजन टीम का नेतृत्व जयंत डडलानी, अखिलेश राय, धनंजय शर्मा और तनवीर ने किया। उनके समन्वय और प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन चार सौ से छः सौ छात्रों ने भाग लिया। वही एक्रीडियेशन सॉल्यूशन संस्था के बिहार रीजन हेड अखिलेश राय ने कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर हैं और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान धनंजय शर्मा ने कहा कि एक्रीडियेशन सॉल्यूशन संस्था इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को सही दिशा दिखाने और उनकी शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रयासरत है।
एजुकेशन फेयर में बेतिया बना शिक्षा संवाद का केंद्र

