ऑपरेशन सिंदूर पर बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि का पोस्ट, बोले- मिशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख को दर्शाया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को कहा कि इस मिशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘अडिग रुख’ की पुष्टि की और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों का दृढ़ता से जवाब देने के देश के संकल्प को दर्शाया है। पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। ऑपरेशन के तहत 6 और 7 मई की दरमियानी रात को भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठनों के 9 कैंप्स पर स्ट्राइक की थी। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आरएन रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मिशन के दौरान सशस्त्र बलों की ‘सटीकता, साहस और दृढ़ संकल्प’ की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा, ‘पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का जवाब देते हुए हमारे सशस्त्र बलों ने सटीकता, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ कार्रवाई की तथा स्पष्ट संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के हर कृत्य का दृढ़ता से जवाब देगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन ने सशस्त्र बलों की ‘वीरता व असाधारण तैयारी’, विभिन्न सेवाओं के बीच निर्बाध समन्वय और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी रक्षा क्षमताओं की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित किया।

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश

आरएन रवि ने कहा, ‘यह राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के दृष्टिकोण में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक था जो स्पष्टता, दृढ़ विश्वास और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित था। राज्यपाल ने सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र वर्दीधारी पुरुषों और महिलाओं की वीरता, बलिदान और अटूट समर्पण को सलाम करता है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के अपने लोगों व संप्रभुता की दृढ़ता और निर्णायक शक्ति से रक्षा करने के संकल्प का गौरवशाली प्रतीक बना हुआ है.’ पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी