चंदौली के मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, कई घायल

द न्यूज 15 
चंदौली। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के तहत नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बीच चंदौली से एक मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला होगा। इस हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चंदौली के सैयदाराज विधानसभा क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र पर यह हमला हुआ। मधुमक्खियों का हमला होते ही मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहां अफरातफरी मच गई। उधर, चंदौली, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान शांतिपूर्वक जारी है। कुछ बूथों से ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में कुछ देर के व्‍यवधान के अलावा कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है। इन जिलों की नौ सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता हैं। ये मतदाता 613 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्‍पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़े स्‍तर पर तैयारियां की हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया गया है। वैसे आज सुबह से मतदाताओं में काफी उत्‍साह भी देखने को मिल रहा है।

कई दिग्‍गज मैदान में : आज के चुनाव में कई दिग्‍गजों की साख दांव पर है। इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्‍तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी, धनंजय सिंह और दारा सिंह चौहान प्रमुख हैं। आज जिन जिलों में नौ जिलों में मतदान होना है उनमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली शामिल हैं।

किस जिले में कितना मतदान : सातवें चरण के तहत नौ जिलों में 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें आजमगढ़ में 20.12 प्रतिश, मऊ में 24.74 प्रतिशत, जौनपुर में 21.84 प्रतिशत, गाजीपुर में 19.35 प्रतिशत, चंदौली में 23.43 प्रतिशत, वाराणासी में 21.21 प्रतिशत, मिर्जापुर में 23.41 प्रतिशत, भदोही में 22.24 प्रतिशत और सोनभद्र में 19.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

  • By TN15
  • August 6, 2026
AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

  • By TN15
  • August 6, 2026
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

  • By TN15
  • August 6, 2026
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

  • By TN15
  • August 6, 2026
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

  • By TN15
  • August 6, 2026
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

  • By TN15
  • August 6, 2026
9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!