ऋद्धिमान साहा के मामले की जांच के लिए BCCI ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी, भारतीय विकेटकीपर बताएंगे पत्रकार का नाम?

भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के पत्रकार विवाद वाले मामले की जांच के लिए बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। साहा इसके बाद कभी भी पत्रकार के नाम का खुलासा भी कर सकते हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने साक्षात्कार नहीं देने के लिए ऋद्धिमान साहा को एक पत्रकार से मिली कथित धमकी की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की है। इस कमेटी में बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और एपेक्स काउंसिल के सदस्य प्रभतेज सिंह भाटिया शामिल हैं।
ऋद्धिमान साहा ने शुरू में इस पत्रकार के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया था लेकिन उन्होंने 22 फरवरी को कई ट्वीट किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह इस पत्रकार के नाम का खुलासा अभी नहीं कर रहे हैं और उन्हें माफी मांगने का मौका दे रहे हैं। लेकिन अगर माफी नहीं मांगी गई और बोर्ड ने उनसे नाम पूछा तो वह नाम उजागर कर देंगे।
बीसीसीआई द्वारा कमेटी बनाए जाने के बाद यह माना जा रहा है कि साहा जल्द ही बोर्ड के सामने उस पत्रकार का नाम बता सकते हैं। बोर्ड ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज एक तीन सदस्यीय समिति गठित की है जो ऋद्धिमान साहा को वरिष्ठ पत्रकारा द्वारा धमकी देने और धमकाने के मामले की जांच करेगी। समिति जल्द से जल्द अगले हफ्ते से कार्रवाई शुरू कर देगी।’’
बीसीसीआई ने कहा कि, एक ‘केंद्रीय अनुबंधित’ (Central Contract) क्रिकेटर को एक पत्रकार द्वारा इंटरव्यू के लिए पूछने वाले संदेश पर जवाब नहीं देने के लिए कथित रूप से धमकी दी गई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीसीसीआई ने साहा से संपर्क किया और इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला किया।
पत्रकार द्वारा भेजे गए संदेश में पत्रकार का लहजा धमकाने वाला लग रहा था और इसमें लिखा था कि, ‘‘तुमने कॉल नहीं किया। मैं कभी भी तुम्हारा इंटरव्यू नहीं करूंगा। आपने जो 11 पत्रकार चुने वह आपके हिसाब से अच्छे होंगे लेकिन मेरे लिए वह अच्छे नहीं हैं। मैं अपमान को सहजता से नहीं लेता। और मैं इसे याद रखूंगा। ’’
भारत के लिए 40 टेस्ट खेल चुके ऋद्धिमान साहा ने इन मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया था जिसके बाद यह मामला सबके सामने आया। आपको बता दें कि यह सारा विवाद साहा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने जाने के बाद हुआ जब उन्होंने कई जगह इंटरव्यूज दिए। इन इंटरव्यूज में साहा ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ से हुई बातचीत को भी पब्लिक किया था।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

ट्राई सीरीज में बीते सोमवार (15 जून) इंडिया-ए…

Continue reading
कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

नई दिल्ली।  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया