Banking crisis may deepen in America : सिलिकॉन वैली के बाद सिग्नेचर बैंक भी बंद

अमेरिका में अब सिग्नेचर बैंक को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। दरअसल सिग्नेचर बैंक के पास क्रिप्टोकरेंसी का स्टॉक था और क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। देखने की बात यह है कि एक हफ्ते के भीतर वह अमेरिकी बैंक का दूसरा मामला है। यह सब देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि अमेरिका में बैंकिंग संकट गहरा सकता है।
बैंक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने सिग्नेचर बैंक पर अपना कंट्रोल कर लिया है। देखने की बात यह है कि साल 2022 में बैंक के पास 110.36 अरब डॉलर की संपत्ति थी। क्रिप्टोकरेंसी स्टॉक के हालात को देखते हुए बैंक को कुछ दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है। अमेरिकी बैंकों पर मंडरा रहे इस संकट को देखते हुए आज इमरजेंसी बैंक बुलाई गई है।

दरअसल सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के हालात का असर दूसरे बैंकों पर ना पड़े इसलिए सोमवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बैंकिंग क्राइसिस से निपटने के लिए डिपाजिट इंश्योरेंस कॉरपारेशन और फेडरेशन रिजर्व प्लान तैयार कर रहे हैं।
एफडीआईसी ने एक बयान में कहा कि जमाकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सिग्नेचर बैंक की सभी प्रॉपर्टी को ट्रांसफर कर दिया है। दरअसल एक ब्रिज बैंक आमतौर पर चार्टर्ड राष्ट्रीय बैंक होता है जो एफडीआईसी की ओर से नियुक्त किये गये बोर्ड के तहत काम करता है। यह जमा और कुछ दूसरी देनदारियों को मानता है और एक विफल बैंक की कुल प्रॉपर्टीज खरीदता है। सिग्नेचर बैंक की अमेरिका भर में 40 शाखाएं थी। इसकी ब्रांचेज न्यूयार्क, कैलिपोर्नियां और नेवादा में भी थी।

  • Related Posts

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहदरा,…

    Continue reading
    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सुरक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए