फोरलेन से जोड़ने वाली बन्दरा-जारंग मुख्य पथ बना खतरनाक

-सुरा में कुछ हीं अंतराल पर 3 बड़े गड्ढों से जलभराव युक्त जर्जर सड़क की पहचान मुश्किल
-तत्काल मरम्मती की जरूरत

गायघाट/बन्दरा। बन्दरा प्रखण्ड क्षेत्र को जारंग(गायघाट) फोरलेन से जोड़ने वाली बन्दरा-जारंग मुख्य पथ में पड़ोसी गायघाट प्रखण्ड के सुरा गांव की जर्जर सड़क की बुधवार को ली गयी यह तस्वीर है। यहां 3 जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढों सहित जगह-जगह यह सड़क काफी जर्जर है।सुरा में बारिश के बाद झील में तब्दील जर्जर मुख्य पथ पर वाहनों का परिचालन एवं पैदल चलना काफी जोखिम भरा है। जिसमें बड़े-छोटे गाड़ियों एवं बाइक,साइकिल एवं पैदल लोगों का चलना कभी भी खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है,बाबजूद सिस्टम के जिम्मेवार लोगों की खामोशी कई सवाल पैदा करती है।स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों का बताना है कि यह जन उपयोगी एवं बेहद जरूरी सड़क है।
गुरुवार को स्थानीय महमदपुर सुरा पैक्सध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि यह काफी महत्वपूर्ण रोड है। बन्दरा-गायघाट प्रखण्ड मुख्यालय एवं गांवों को जोड़ने वाला लाइफलाइन सड़क है। सड़क दोहरीकरण की मांग सालों पुरानी है। तत्काल मरम्मती के लिए स्थानीय विधायक-सांसद से लोगों ने अनुरोध किया है।आधिकारिक लोगों का भी इस होकर आना जाना होता है,बाबजूद कोई गम्भीर नहीं है।यह सड़क मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन सड़क को जोड़ती है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’