इस्कॉन नोएडा में बहुत धूमधाम से मनाया गया वृन्दावन से बलराम पूर्णिमा महोत्सव

ऋषि तिवारी
नोएडा। भगवान बलराम का जन्मोत्सव, जिसे बलराम पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, आज शनिवार, 9 अगस्त, 2025 को इस्कॉन नोएडा में बहुत धूमधाम से मनाया गया। मुख्य उत्सव प्रातः 10 बजे भावपूर्ण भजन कीर्तन के साथ आरम्भ हुआ। तत्पश्चात् श्री कृष्ण बलराम जी का दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस और फूलों से भव्य पंचगव्य अभिषेक किया गया।

वृन्दावन से बलराम पूर्णिमा महोत्सव के लिए विशेष रूप से आए परम पूज्य राधे श्यामानन्द स्वामी महाराज जी ने अपने प्रवचन में भगवान् बलराम की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान् बलराम हम सभी को आध्यात्मिक बल प्रदान करते हैं। भगवान् बलराम के जन्मोत्सव पर उन्हें नई पोशाक पहनाई गई थी। देश विदेश के 108 से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया गया जिसमें विभिन्न मिठाइयां, परांठे, पूरी कचौड़ी, सब्जियां, पकौड़े, केक, बिस्किट तथा पेस्ट्री इत्यादि सम्मिलित हैं।

दूध, दही और शहद से तैयार, भगवान् बलराम को विशेष रूप से प्रिय पेय वारुणी का भोग लगाया गया। महोत्सव के अन्त में सभी उपस्थित लोगों को स्वादिष्ट पूर्ण भोजन प्रसाद परोसा गया। सांयकाल में पारंपरिक मटकी फोड़ उत्सव मनाया गया। इस सम्पूर्ण उत्सव में लगभग 1,500 भक्तों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!