बगहा : एचआईवी पॉजिटिव दंपति ने स्वस्थ्य नवजात को दिया जन्म

 गॉड तुसी ग्रेट हो

 बगहा। किसी ने सच ही कहा है कि कुदरत अगर चाह ले तो असंभव जैसा कुछ नहीं होता है। यह बात बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बार फिर सच साबित हुआ है। यहां एचआईवी पॉजिटिव दंपति ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ित एचआईवी पॉजिटिव दंपति ने देर शाम स्वस्थ्य बच्चे का जन्म दिया है। यह जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने दी।
अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक ने बताया कि प्रसव पीड़ित दंपति प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल टेस्ट के बाद पता चला कि पति-पत्नी दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं, जिसे देखते हुए तत्काल अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा दृष्टिकोण से लेबर वार्ड को नए सिरे से पीपी किट से लैस कर अपग्रेड किया गया। प्रसव पीड़ित महिला को सुरक्षित बेड पर महिला चिकित्सक डॉ. पूजा कुमारी जीएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों ने पीपी किट की मदद से प्रसव पीड़ित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
जन्म के बाद नवजात सुरक्षित है। प्रभारी डीएस ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव दंपति को चिकित्सा देख रेख वातावरण में रखा गया है। दंपति को हमेशा चिकित्सीय उपचार के संरक्षण में रहते हुए बच्चे को रखने का सुझाव दिया गया है।
अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक ने बताया कि दंपति को यह उनकी तीसरी संतान है जो पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव दंपति को इस संक्रमण के बारे में भनक भी नहीं थी। जब परसों पीड़ित महिला अर्बन पीएचसी बगहा दो से हीमोग्लोबिन की मात्रा 7 ग्राम बल्ड होने से रेफर के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था। जहां प्रसव पीड़ित महिला की ब्लड सैंपल की जांच के दौरान एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। रिपोर्ट देखकर स्वास्थ्यकर्मी दंग रह गए और इसकी सूचना अस्पताल चिकित्सक समेत प्रभारी उपाधीक्षक को दी गई। इसके बाद प्रसव पीड़ित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा