संजय झा बोले,अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, शराब घोटाले में बरी नहीं हुए

 दरभंगा। निजी कार्यक्रम में शामिल होने दरभंगा पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुमत है वह जिनको चाहे मुख्यमंत्री बना सकते हैं। लेकिन मेरे हिसाब से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को तो पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए था, जब उनपर नई शराब नीति में घोटाले आरोप लगे थे। पुलिस ने कई बार समन भी जारी किया था, वावजूद इसके उन्होंने इस्तीफा देना मुनासिब नहीं( समझा था। अब दिल्ली में वही राम और भरत जैसी कहानी होगी जो वह कह रहे सत्ता उसी हिसाब से चलेगी।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा अरविंद केजरीवाल को फायदा होने के सवाल पर संजय झा ने कहा की उन्हें नहीं लगता है की दिल्ली में ऐसी कोई परिस्थिति बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो अदालत से जमानत मिली है। इस मामले में फैसला आना अभी बाकी है। वह कोर्ट ने कई शर्तो के आधार पर उन्हें जमानत दी है।
उन्होंने बिहार के चारा घोटाले का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में चारा घोटाला के समय भी यही हुआ। उनके आरोपी को पहले जमानत मिली थी बाद में अदालत ने उन्हें सजा सुनाया और वह बाद में दोषी साबित हुए।
ऐसे ही अभी केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिली है अभी केस थोड़े न फाइनल हुआ है। अभी इस मामले ट्रायल होना बाकी है। आगे क्या फैसला अदालत से आता है यह देखना होगा। अब तो चार महीने बाद अगले 2025 के जनवरी में दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को अपनी हैसियत पता चल जाएगी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया