आजमगढ़ः बार एसोसिएशन भवन के कमरे में स्टांप विक्रेता का लटकता मिला शव, वकील के नाम अलॉट था कक्ष

द न्यूज 15

हिन्दुस्तान । आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र के कमिश्नरी के पास सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में सोमवार की सुबह एक स्टांप विक्रेता का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। जिस कमरे में शव मिला है वह एक वकील को अलॉट था। स्टांप विक्रेता के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।
जहानागंज थाना क्षेत्र मित्तूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद सिधारी रेलवे स्टेशन के पास परिवार के साथ रहते थे। कमिश्नरी में वह स्टांप विक्रेता थे। सेंटल बार एसोसिएशन भवन में एक वकील के कक्ष में अपना सामान रखते थे। कमरे की एक-एक चाभी वकील और सतीश दोनों के पास रहती थी।
सतीश सोमवार की सुबह अपने अवास से टहलने के लिए निकले। इसके बाद वे सेंटल बार एसोसिएशन के भवन में चले गए। काफी समय बाद सफाईकर्मी पहुंचे। इसी दौरान सफाईकर्मी ने देखा कि पंखे से शव लटक रहा है।  सतीश को दो बेटे हैं। घटना के बाद से पत्नी सीमा राय सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। सिधारी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

  • By TN15
  • March 12, 2026
फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

  • By TN15
  • March 12, 2026
ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

  • By TN15
  • March 12, 2026
नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…

THE WHITE MEN’S BURDEN

  • By TN15
  • March 12, 2026
THE WHITE MEN’S BURDEN

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …