Ayodhya Ram Mandir : धार्मिक पर्यटन की सर्च में 97 फीसदी उछाल,  राम मंदिर ने खोल दिए आशाओं के नए द्वार

Religious Tourism: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। राम मंदिर (Ram Mandir) ने धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) को नई ऊंचाइयां दे दी है। धार्मिक स्थलों के बारे में जाने के इच्छुक लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।  ऑनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म मेक माय ट्रिप (MakeMyTrip) के अनुसार, पिछले दो साल में धार्मिक जगहों के बारे में सर्च करने वालों की संख्या लगभग 97 फीसदी बढ़ गई है। साल 2021 से 2023 के बीच लोग यात्राओं के लिए धार्मिक स्थलों को तरजीह दे रहे हैं. इनमें भी आकर्षण का केंद्र अयोध्या और वहां बन रहा राम मंदिर है।

 

अयोध्या के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे

 

ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी मेक माय ट्रिप के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल अयोध्या के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। यह आंकड़ा 585 फीसदी तक बढ़ चुका है। कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुटाए गए आंकड़े बताते हैं कि लोगों में धार्मिक यात्राएं करने की रुचि तेजी से बढ़ी है।  पिछले 2 सालों में लोगों की प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से यह सोच और ज्यादा मजबूत होती जा रही है।

 

इन धार्मिक शहरों के बारे में जानने की रुचि भी बढ़ी

 

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अनुसार, साल 2021 से 2023 के बीच अयोध्या के अलावा लोगों ने उज्जैन (359 फीसदी), बदरीनाथ (343 फीसदी), अमरनाथ (329 फीसदी), केदारनाथ (322 फीसदी), मथुरा (223 फीसदी), द्वारकाधीश (193 फीसदी), शिरडी (181 फीसदी), हरिद्वार (117 फीसदी) और बोध गया (114 फीसदी) के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया।

 

अयोध्या के बारे में सबसे ज्यादा सर्च 30 दिसंबर को हुई

 

मेक माय ट्रिप के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले के बाद से तो यहां के बारे में जानने वालों की संख्या आसमान छू गई। राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि के आ जाने के अयोध्या के बारे में सर्च करने वालों की संख्या 1806 फीसदी बढ़ी थी. अयोध्या के बारे में सबसे ज्यादा सर्च 30 दिसंबर को की गई. इस दिन अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था।  साथ ही अयोध्या के पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नई नवेली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

  • Related Posts

    केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में…

    Continue reading
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इन दिनों हरिद्वार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    • By TN15
    • August 3, 2026
    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

    • By TN15
    • August 3, 2026
    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –