BJP के लिए अयोध्या प्रतिष्ठा का मुद्दा, योगी के कामों को जनता तक पहुंचाने-याद दिलाने में जुटा RSS

रोज 10 मीटिंग, राम के नाम पर वोट की अपील
संघ के सूत्रों का कहना है कि RSS के लगभग सौ से अधिक कार्यकर्ता हर रोज पांच से 10 बैठकें कर रहे हैं। इसमें वो भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों से बात करते हैं और राम के नाम पर वोट के लिए अनुरोध करते हैं।

द न्यूज 15 
अयोध्या । यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में 27 फरवरी को 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। इसमें अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती एवं गोण्डा शामिल हैं। बता दें कि अयोध्या में भाजपा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से लोगों को भाजपा सरकार के कार्यों को बताया जा रहा है।
बता दें कि अयोध्या हमेशा से भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रही है। पार्टी के नेता राम मंदिर निर्माण को लेकर चुनावों में काफी उत्साहित दिख रहे हैं। उनका मानना है कि अयोध्या में इस मुद्दे पर उन्हें लोगों का साथ मिलेगा। जहां जातीय समीकरणों को लेकर भाजपा जहां थोड़ी मुश्किल में लग रही है तो वहीं आरएसएस ने शहर में प्रतिष्ठा की लड़ाई के लिए अपनी कमर कस ली है।
अपने प्रचार अभियान में संघ के कार्यकर्ता राम मंदिर के लिए चल रहे निर्माण का आह्वान करने के अलावा यूपी की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों के साथ-साथ “राम लला का प्रसाद” और राम जन्मभूमि से “राज-कण (मिट्टी)” को लेकर मतदाता के पास जा रहे हैं।
पिछले एक पखवाड़े में, आरएसएस के शीर्ष नेताओं ने सहसरकार्यवाह और भाजपा प्रभारी अरुण कुमार सहित अयोध्या में कई बैठकें की हैं। लखनऊ स्थित प्रांत प्रचारक कौशल किशोर पिछले एक सप्ताह से यहां डेरा डाले हुए हैं और 27 फरवरी को मतदान वाले दिन तक यहां रहेंगे। आरएसएस के सूत्रों ने कहा कि संघ के लगभग सौ कार्यकर्ता प्रतिदिन पांच से 10 बैठकें कर रहे हैं। इसमें वे लोगों से भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं और राम के नाम पर वोट के लिए अपील करते हैं। 2025 में मनाए जाने वाले शताब्दी वर्ष से पहले यूपी में जीत दर्ज करना संघ के लिए एक बड़ा उत्सव जैसा होगा।
महीनों पहले संघ ने यूपी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किया था, जिसमें प्रचारकों, पूर्व प्रचारकों और कैडर द्वारा मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। जातीय समीकरण देखें तो अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में कुल 3.79 लाख मतदाताओं में ब्राह्मण, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं में सभी की संख्या लगभग 45,000 है। इसमें वैश्य 40,000 और यादव और चौहान 35,000 है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?