मायावती ने बताया यूपी चुनाव का ‘शुभ संकेत’, BSP का बताया अच्छे दिन वाला इरादा

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा है कि यूपी चुनाव में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हावी हो गए हैं। उन्होंने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा है कि विरोधी पार्टियों की दाल नहीं गल रही है। मायवती ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह 2007 से 2012 की तरह अच्छी कानून व्यवस्था और रोजगार की उचित व्यवस्था से अच्छे दिन लाना चाहती हैं।
बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को दो ट्वीट के जरिए अपनी बात कही। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, ”यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, द्वेषपूर्ण राजनीति, लचर कानून-व्यवस्था, रोजगार के अभाव में पलायन की मजबूरी व आवारा पशु आदि ज्वलन्त मुद्दे लोगों के दिल-दिमाग पर हावी होने से विरोधी पार्टियों की दाल यहां सही से गल नहीं पा रही है।
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा, ”जबकि बीएसपी इन्हीं आमजनहित व कल्याण के खास मुद्दों पर यह चुनाव लड़ रही है ताकि सही नीयत व नीति से काम करके यूपी में सन 2007 से 2012 की तरह विशेषकर अच्छी कानून-व्यवस्था व रोजी-रोजगार की उचित व्यवस्था करके लोगों के थोड़े अच्छे दिन लाए जा सकें, जिस पर ही लोगों को भरोसा।”
गौरतलब है कि मायावती की पार्टी पिछले एक दशक से यूपी की सत्ता से बाहर है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को महज 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था। 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और 10 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। इस चुनाव में बसपा अकेले मैदान में है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’