शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरुकता अभियान

राजगीर। शहर के पटेल चौक पर मतदाता जागरुकता आधारित नुक्कड़ नाटक किया गया। नाटक के माध्यम से सृजन के कलाकारों द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से अपने मत का प्रयोग स्वच्छ, विकासशील प्रत्याशी को करने के लिए कहा। वैसे व्यक्ति का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया, जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा सके।

 

प्रत्याशी अपराधी प्रवृत्ति का नहीं हो और समाज हितैषी हो। रुपये – पैसे, कपड़ा, शराब आदि का लालच देने वालों की जगह मिलनसार, स्वच्छ एवं सुंदर छवि वाले प्रत्याशी का चुनाव कराने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कहा गया। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत ने कहा कि हम सबों को जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

किसी लालच में आकर वोट करने से परहेज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का कहना है की वोट और बेटी एक समान होती है। जिस तरह छानबीन कर बेटी का विवाह करते हैं, उसी तरह स्वच्छ, लोकप्रिय, मिलनसार और विकासशील व्यक्ति को चुनाव में चयन करना चाहिए। सही व्यक्ति का चुनाव करने से ही जिला, समाज और राष्ट्र का विकास हो सकेगा।

उन्होंने गीत के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास किया कि जात- पात, धर्म – संप्रदाय से उपर उठकर वोट देने के लिए प्रेरित किया वही लालच में आकर वोट देने से खबरदार भी किया। गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के तत्पश्चात उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया। अपील किया गया कि पहले करेंगे मतदान, फिर करेंगे जलपान। इस नुक्कड़ नाटक में कृपा कुमारी, अजीत कुमार, पंकज कुमार, कुंदन कुमार, कमलेश कुमार, नथुन दास एवं बद्री कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    • By TN15
    • August 17, 2026
    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले