चाची बन गई कातिल, भतीजे की हत्या कर चुनवा दिया दीवार में!

कोलकाता। अनारकली की कहानी तो सुनी है कि अकबर ने अपने बेटे से इश्क फरमाने पर अनारकली को दीवार में चुनवा दिया था। प्यार किया तो डरना क्या ? एक कहानी प. बंगाल के मालदा की है जहां एक चाची ने अपने भतीजे को मारकर दीवार में चुनवा दिया। यह मामला प्रेम का नहीं है बल्कि पैसों के लेन देन का है। हां इस चाची के अपने भतीजे से संबंध बताये जा रहे हैं।

दरअसल मामला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक चाची मौमिता हसन नदाब ने अपने भतीजे, सद्दाम नदाब, की हत्या कर शव को सीमेंट और बालू से दीवार में चुनवा दिया। सद्दाम, जो पेशे से लेबर कॉन्ट्रैक्टर था, अपनी चाची के साथ रहता था और उनके साथ काम में भी सहयोग करता था।

जानकारी के अनुसार हत्या का कारण रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सद्दाम के पास कॉन्ट्रैक्टिंग के काम से लाखों रुपये रहते थे, और संभवतः इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सद्दाम को आखिरी बार 18 मई को स्कूटर लेकर घर से निकलते देखा गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की और चाची पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की।

पुलिस की पूछताछ में मौमिता टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने सद्दाम की हत्या कर शव को तीन टुकड़ों में काटा और अपने पिता के घर, जो दिनाजपुर जिले के तपन इलाके में है, वहां सीढ़ियों के नीचे सीमेंट-बालू से दीवार में दफना दिया। पुलिस ने मौमिता को गिरफ्तार कर लिया और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में हत्या का मकसद पैसे का लेन-देन प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

  • Related Posts

    स्टेज पर दुल्हन को सिरफिरे ने मारी गोली, रूह कंपा देना वाला वीडियो वायरल
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    बक्सर। बेवफा सनम फिल्म का वो सीन तो…

    Continue reading
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचे
    • TN15TN15
    • February 16, 2026

    मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?